सुशांत पर आये SC के ऐतिहासिक फैसले पर क्या बोले बॉलीवुड एक्टर के करीबी दोस्त?

By रेनू तिवारी | Aug 20, 2020

मुंबई। देश की सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच मामले में अपना ऐतिहासिक फेसला सुनाते हुए केस की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला सुनाया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ हो रही है। 65 दिन से सोशल मीडिया पर सुशांत के केस को सीबीआई को देने की मांग कर रहे थे। परिवार और फैंस लगातार देश विदेश में सुशांत को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। अब सुशांत को न्याय दिलाने की लड़ाई में परिवार ने पहली जंग जीत ली है। इस जीत पर बॉलीवुड का क्या कहना है आइये आपको बताते हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सुशांत के केस को सीबीआई को सौंपने के फेसले का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिया जय हो, जय हो।

सुशांत की करीबी मित्र और राब्ता फिल्म में उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि बीते दो महीने काफी बेचैन करने वाले रहे और सब कुछ धुंधला-धुंधला और पसोपेश भरा रहा। सेनन ने लोगों से सुशांत की मौत पर अटकलें बंद करने का आग्रह किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कहीं जा रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा, सच्चाई से परे तरह-तरह के बयान, तथ्य और विचार सामने आ रहे हैं। सुशांत मामले की सीबीआई जांच कराने के उच्चतम न्यायालय के फैसले से सच्चाई सामने आने की उम्मीद बंधी है। इस पर विश्वास करें और अटकलबाजी बंद करें। सीबीआई को उसका काम करने दें।

इसे भी पढ़ें: एक राज्य के मामले को दूसरे राज्य द्वारा CBI को सौंपा जाना, पहले कभी नहीं देखा: अधीर रंजन चौधरी

सुशांत की पूर्व महिला मित्र और टीवी धारावाहिक पवित्र रिश्ता में उनके साथ काम करने वाली अंकिता लोखंडे ने ट्वीट किया कि उच्चतम न्यायालय का फैसला सुशांत को न्याय दिलाने की ओर पहला कदम है। उन्होंने ट्वीट किया, सच्चाई ही वास्तविक न्याय है। सच की हमेशा जीत होती है।

सुशांत को न्याय दिलाने की ओर पहला कदम। फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में सुशांत के साथ काम करने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने लोगों से आदेश का सम्मान करने और कयासबाजी बंद करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, यह एक सकारात्मक कदम है। इस फैसले का सम्मान करें और सीबीआई को उसका काम करने दें। कयासबाजी और खुद से किसी निष्कर्ष पर पहुंचना बंद करें।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें सीबीआई की जांच पर पूरा भरोसा है। उन्होंने ट्वीट किया, शुक्र है भगवान ! आपने हमारी दुआएं सुन लीं। यह तो सिर्फ शुरुआत है, सच्चाई की ओर पहला कदम। सीबीआई पर पूरा भरोसा है। इसके अलवा अभिनेता रणवीर शौरी, तुषार कपूर, शरद केलकर और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह तथा टिस्का चोपड़ा ने भी फैसले का स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल