Trump ने कराया सनी लियोनी का झगड़ा? खुलासे से अमेरिका दंग

By अभिनय आकाश | Aug 14, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो खुद को सबसे ज्यादा ताकतवर मानते हैं, खुद को सबसे अक्लमंद समझते हैं। सोचते हैं कि वो शांति के मसीहा हैं। लेकिन अमेरिका का तो पुराना इतिहास रहा है कि दो देशों को लड़ाओ और शांति दूत बनकर मामला सुलझाओ। शायद ऐसा ही ट्रंप पिछले कुछ वक्त से करने की कोशिश में लगे हैं। भारत पाकिस्तान के मुद्दे पर शांति का मसीहा बनने का ख्वाब तो हिंदुस्तान ने चकनाचूड़ कर दिया। बौखलाहट में भारत पर रूस का बहाना बनाकर 50 प्रतिशत का टैरिफ बम भी फोड़ दिया। इसके अलावा ट्रंप के नाम बार बार यू-टर्न लेने का खिताब भी जुड़ गया है। अपने बयान से पलटने का उनका पुराना इतिहास रहा है। भारत और अमेरिका के बीच के टैरिफ विवाद के बीच हिंदुस्तान में जहां ट्रंप को लेकर नाराजगी है, वहीं ट्रंप के खुद के देश में भी आलोचना हो रही है। इसी बीच सनी लियोनी ने बीबीसी से बातचीत के दौरान ट्रंप को लेकर पूछे गए सवाल पर विस्तार से अपनी राय रखी है। 

इसे भी पढ़ें: क्या पीएम नरेंद्र मोदी के सितंबर अमेरिकी दौरा से आपसी रिश्तों में जमी बर्फ कुछ पिघलेगी? समझिए मायने!

फिर सनी लियोनी ने कहा कि ट्रंप की कुछ बातें मुझे पसंद हैं, लेकिन कुछ ऐसी हैं कि मैं सोचती हूं। हे भगवान, अब बोलना बंद करो। मैं चाहती हूं कि लोग अपने चुने हुए नेता को प्यार करें। सनी लियोनी का ये बयान सामने आया जिसमें उन्होंने ये भी कहा कि कुछ मुद्दों पर ट्रंप की नीतियां मुझे सही लगती हैं, जबकि कुछ समझ से परे हैं। मैं उस बीच वाले इंसान की तरह हूं, जो चाहता है कि हम उस इंसान को प्‍यार करें जिसे हमने चुना है। अमेरिका में लंबे वक्त तक रहने वाली और वहां कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली सनी लियोनी जब भारत आईं और भारत में ही वो शेटल हो चुकी हैं। ट्रंप को लेकर उनका ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू