Bilawal Bhutto को ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से अपने शपथग्रहण में बुलाया? पाकिस्तान को अमेरिका से मिले 2-2 इनविटेशन

By अभिनय आकाश | Jan 17, 2025

ट्रंप ने अपने शपथग्रहण समारोह के लिए दुनियाभर से कई नेताओं को न्यौता भेजा है। अपने कूटनीति का विस्तार करते और विदेश नीति का उदाहरण देते हुए अमेरिका ने उन देशों को भी न्यौता भेजा जिनके साथ उनके संबंध अच्छे नहीं हैं और उन्हें भी भेजा जिनके साथ ट्रंप के खास संबंध हैं। इसमें भारत, अर्जेंटीना और इटली कानाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन जिन देशों के साथ अमेरिका की अच्छी साझेदारी नहीं हैं। ट्रंप ने उन देशों को भी न्यौता भेज कर सबको चौंका दिया है। इसमें चीन और रूस का नाम भी शामिल है। चीन-रूस के साथ साथ पाकिस्तान को भी न्यौता भेजा गया है। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से इस शपथग्रहण समारोह में कोई बड़ा चेहरा आपको नजर नहीं आएगा। दरअसल, पाकिस्तान ने वाशिंगटन में अपने राजदूत रिजवान सईद शेख को 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में पाकिस्तान सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है। 

इसे भी पढ़ें: काला हिरण का शिकार, सलमान के बाद सैफ पर हमले का क्या है कोई लॉरेंस बिश्नोई कनेक्शन? पिता मंसूर अली पर भी हिरण मारने के लगे थे आरोप

लेकिन अगर बिलावल भुट्टो को ये न्यौता भेजा गया है तो ये अपने आप में बड़ी बात है। हालांकि आपको बता दें कि इससे पहले 2017 में भी डोनाल्ड ट्रंप ने आसिफ अली जरदारी को अपने शपथग्रहण समारोह के लिए न्यौता दिया था। अब हो सकता है कि बिलावल भुट्टो को भी ये न्यौता भेजा गया है। हालांकि अब तक बिलावल भुट्टो की तरफ से इसे कंन्फर्म नहीं किया गया है। पीपीपी अध्यक्ष राष्ट्रपति ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अगले कुछ दिन में वाशिंगटन जाएंगे या नहीं ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। लेकिन अमेरिका के नवर्विचाति राष्ट्रपति ने वाशिंगटन में अपने शपथग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान सरकार को भी न्यौता भेजा है। पाकिस्तान सरकार की तरफ से वाशिंगटन में नियुक्त राजदूत रिजवान सईद शेख 20 जनवरी को पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।  

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह