By अभिनय आकाश | Sep 17, 2026
क्या चीन के राष्ट्रपति बीमार हैं? क्या ब्रिक्स सम्मेलन से लौटने के बाद जिनपिंग फौरन अस्पातल पहुंच गए। उनकी तबीयत को लेकर तरह तरह की खबरें और विभिन्न किस्म के दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वाथ्य को लेकर सोशल मीडिया पर एक बेहद ही गंभीर दावा वायरल हो रहा है। दावा है कि भारत में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद जब शी जिनपिंग बीजिंग लौटे तो एयरपोर्ट पर उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। कहा जा रहा है कि उन्हें विमान से बाहर निकाला गया और सामान्य कार या काफिले की बजाए सैन्य हेलीकॉप्टर से सीधे बीजिंग के 301 अस्पताल ले जाया गया। इतना ही नहीं इस दावे में ये भी कहा गया कि शी जिनपिंंग को अस्पताल में आपातकालीन उपचार दिया गया और उनकी हालत गंभीर थी। इस दावे की चीन डेमोक्रेसी पार्टी के चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर ये दावा साझा किया है।
पोस्ट में यह भी कहा गया है कि शी जिनपिंग को आशंका थी कि भारतीय पक्ष को उनकी सेहत से जुड़ी गोपनीय जानकारी मिल सकती है, जिसके चलते उन्होंने बीजिंग लौटने से पहले भारतीय अस्पताल में आपातकालीन इलाज कराने से इनकार कर दिया था। वानजुन शिए के मुताबिक,उड़ान के दौरान सर्जरी के अनुकूल परिस्थितियां न होने के कारण, मेडिकल टीम को शी जिनपिंग की जान बचाने के लिए केवल कंजर्वेटिव (सीमित व तात्कालिक) उपचार का ही सहारा लेना पड़ा। पोस्ट में यह भी कहा गया कि अगर शी की सर्जरी बीजिंग के 301 हॉस्पिटल में होती भी है, तो भी गंभीर जटिलताओं की बहुत ज़्यादा संभावना है। शी ने यह भी दावा किया कि बीजिंग के अधिकारी अभी तक यह पक्का नहीं कर पाए हैं कि क्या शी जिनपिंग अमेरिका की यात्रा से पहले ठीक हो पाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह तय करने का इंतज़ार कर रहे हैं कि क्या सितंबर के आखिर में शी की तय अमेरिका यात्रा को रद्द करना ज़रूरी होगा या नहीं।
रिपोर्ट में जिन कथित गवाहों का हवाला दिया गया है उनकी पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। रिपोर्ट में जिन कथित गवाहों का हवाला दिया गया है उनकी पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सदस्य देशों के नेताओं के लिए आधिकारिक रात्रि भोजन का आयोजन किया था और रिपोर्ट के मुताबिक शी जिनपिंग इस डिनर में शामिल नहीं हुए। अब भारतीय मीडिया में जो कुछ भी खबरें आई उसमें यही सब बातें आई कि वो अपने होटल लौट गए थे और सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया कि वो आराम करने के लिए होटल गए थे। लेकिन यहां भी सवाल वही है कि भाई शी ने डिनर में हिस्सा क्यों नहीं लिया? इसका कोई स्पष्ट या विस्तृत आधिकारिक ब्यरा मतलब मेडिकल लिहाज से नहीं है। स्पष्टीकरण नहीं है कि भाई वाकई में तबीयत खराब होने की वजह से ऐसा उन्होंने किया और यहीं से सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य संबंधी खबरों को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी। लेकिन एक बात बहुत ध्यान देने वाली है। डिनर में शामिल नहीं होना अपने आप में किसी गंभीर बीमारी का सबूत तो है नहीं। आपातकालीन स्थिति का कोई सबूत नहीं है क्योंकि अगले दिन शी जिनपिंग ने ब्रिक्स के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और यह पूरी कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।