विपक्ष ने एयर स्ट्राइक पर उठाए सवाल, राजनाथ बोले- क्या बम गिराने के बाद गिनती करना था?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना के हवाई हमले ने पड़ोसी देश को इस कदर परेशान कर दिया कि उसके लड़ाकू विमानों ने भारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वापस खदेड़ दिया गया। गृह मंत्री ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह कहा। वहां उन्होंने छह स्कूलों की आधारशिला रखी।

उन्होंने कहा, ‘आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के 40 जवानों को मार डाला। जिस तरह से भारतीय वायुसेना के जवान पाकिस्तान में घुसे और वहां आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया, उसे कोई कमजोर देश नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली देश ही कर सकता था।’ सिंह ने हवाई हमले की सफलता पर सवाल उठाने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गौरव से जुड़े मुद्दों पर सवाल नहीं किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने कहा, बालाकोट में कितने आतंकवादी मारे हैं पता चल जाएगा

उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि बम गिराने के बाद क्या उन्हें रूकना चाहिए था और हताहतों की गिनती करनी चाहिए थी?’ मंत्री ने कहा कि हमारे विमान वहां बम गिराने गए थे, न कि फूल बरसाने। हवाई हमले ने पाकिस्तान को इस कदर चिंतित कर दिया कि उसने भारत में घुसने की कोशिश की। लेकिन हमने उनके लड़ाकू विमानों को वापस खदेड़ दिया। 

प्रमुख खबरें

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया