Pakistan Army का पोस्ट छोड़कर भागने वाला Video आपने देखा? शहबाज की सेना कैसे बनी रणछोड़दास

By अभिनय आकाश | May 27, 2025

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने किस तरह से पाकिस्तान के ठिकानों को और पाकिस्तानी वायु सेना के अड्डों को तबाह किया। उसकी तस्वीरें और वीडियो तो आपने विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से खूब देखी होंगी। लेकिन अब आपको बॉर्डर से जुड़ी नई तस्वीरों के बारे में बताते हैं, जिसे बीएसएफ की तरफ से जारी की गई है। बीएसएफ ने दिखाया है कि कैसे एक एक करके 6 तारीख से लेकर 10 तारीख के बीच तक पाकिस्तानी सेना के सैन्य पोस्ट आतंकियों के टेरर लॉन्च पैड और आईएसआई के कॉप्लैक्स तक को तबाह किया गया है। कुछ ठिकाने पाकिस्तान के अंदर थे। बताया जा रहा है कि ये ठिकाने पाकिस्तानी सीमा से तीन किलोमीटर अंदर थे। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan की सोच भी यहां तक नहीं जा सकती, दुश्मन के ब्रेन मैपिंग के लिए भारत ने पहली बार अपनाई रेड टीमिंग स्ट्रेटेजी, महाभारत के इस किरदार से है प्रेरित

सीमा पार से हुई प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करते हुए डीआईजी ने कहा कि वे अपनी चौकियों से भाग गए। वे इतनी कड़ी प्रतिक्रिया के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन हमें उम्मीद है कि वे भविष्य में अपने आतंकी ढांचे को फिर से स्थापित करेंगे। बीएसएफ ने यह भी पुष्टि की है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आतंकी ढांचे और पाकिस्तानी ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के जवाब में शुरू किया गया था जिसमें 26 लोग मारे गए थे। 

इसे भी पढ़ें: जंगी तैयारी में आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम, भारत बना रहा है J-35 का भी बाप, देसी 5th जेन फाइटर जेट दुनिया के सामने आया

बीएसएफ द्वारा साझा की गई फुटेज में 1 मिनट 9 सेकंड का एक क्षण कैद किया गया है, जिसमें पाकिस्तानी सैनिक अपनी चौकियों के पास भारतीय हमलों की आवाज़ सुनकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें पाकिस्तानी रेंजर्स को भी छिपने के लिए भागते हुए दिखाया गया है, जबकि भारतीय सेना आतंकवाद से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों पर हमला कर रही है। वीडियो में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को नष्ट होते हुए दिखाया गया है, जो भारतीय ऑपरेशन की सटीकता और पैमाने पर जोर देता है। वीडियो सीमा पार से होने वाले खतरों पर भारत के मुखर रुख को रेखांकित करता है और रिकॉर्ड की गई सैन्य कार्रवाई के माध्यम से परिचालन पारदर्शिता के लिए इसके प्रयास को उजागर करता है। 

प्रमुख खबरें

UNGA 2026 highlights: ट्रंप ने ईरान को धमकाया, तुर्किये ने कश्मीर का मुद्दा उठाया, भूटान ने मोदी का गुण गाया, UN में किसने क्या-क्या कहां, सब विस्तार से यहां पढ़ें

UNGA 2026 Live: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच न्यूयॉर्क पहुंचे पेजेशकियन, दुनिया के मंच पर रखेंगे अपना पक्ष

Cyclone Arnab | चक्रवात अर्नब का अलर्ट! जानें कब टकराएगा तट से और किन राज्यों में मचेगी तबाही, स्कूलों में छुट्टियां व रेड अलर्ट जारी

Ganesh Visarjan 2026 Date: 25 सितंबर को होगा बप्पा का विसर्जन, यह है अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त