टीम इंडिया की जीत के बाद बोले रोहित शर्मा- नहीं जानता था सुपरओवर में क्या करना है?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2020

हैमिल्टन। रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि वह सुपर ओवर में थोड़ी अनिश्चितता के साथ उतरे थे क्योंकि उन्होंने इससे पहले कभी इस तरह की परिस्थितियों में बल्लेबाजी नहीं की थी। लेकिन उन्होंने पूरी तरह से नियंत्रित बल्लेबाजी की और सुपर ओवर की अंतिम दो गेंदों पर छक्के जड़कर भारत को न्यूजीलैंड में टी20 की पहली श्रृंखला में जीत दिलायी। रोहित ने मैच के बाद कहा कि मैंने इससे पहले कभी ऐसा (सुपर ओवर में बल्लेबाजी) नहीं किया था। मैं नहीं जानता था कि क्या करना है। पहली गेंद से ही लंबे शाट खेलने हैं या एक दो रन लेने हैं। मैं केवल क्रीज पर बने रहना चाहता था और (अंतिम दो गेंदों के लिये) गेंदबाज से गलती का इंतजार कर रहा था। 

अपने मैच विजेता प्रयास के अलावा रोहित ने भारत की पांच विकेट पर 179 रन की पारी में सर्वाधिक 65 रन भी बनाये जो इस श्रृंखला में उनका पहला बड़ा स्कोर है। रोहित ने कहा कि पिच अच्छी थी और मैं टिककर खेलना चाहता था। बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अपना विकेट गंवाने से थोड़ा निराश हूं। मुझे टिके रहना चाहिए था। मैं पहले दो मैचों में रन नहीं बना पाया था और इसलिए आज अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था। चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय शुक्रवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को PM Narendra Modi ने सराहा

UP Budget: सीएम Yogi Adityanath ने दो माह में 70 फीसदी वित्तीय स्वीकृतियां देने का दिया निर्देश

Srinagar में Mehbooba Mufti ने Mirwaiz Umar Farooq से की मुलाकात, राजनीतिक हालात और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

Maharajganj District Court में महिला पर हमले के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार