नवंबर में डीजल की बिक्री सात प्रतिशत गिरी, जानिए पेट्रोल के दामों का हाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2020

नयी दिल्ली। देश में डीजल की बिक्री आठ महीने में पहली बार अक्टूबर में सालाना आधार पर बढ़ने के बाद नवंबर में फिर घट गई है। नवंबर में सालाना आधार पर डीजल की बिक्री में सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। उद्योग जगत के आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली। नवंबर में डीजल की बिक्री मासिक आधार पर आठ प्रतिशत अधिक रही। नवंबर, 2020 में देश में डीजल की खपत 62.3 लाख टन रही। यह साल भर पहले 67 लाख टन थी। अक्टूबर, 2020 में देश में 57 लाख टन डीजल की खपत हुई थी। उद्योग जगत के एक अधिकारी ने कहा कि सितंबर में डीजल की बिक्री कोरोना महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच गयी थी। इसके बाद नवंबर में इसके उपभोग में कमी आने से पता चलता है कि सुधार टिकाऊ नहीं है।

प्रमुख खबरें

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव