Vaginal Irritation Causes: आपकी Diet में छिपे हैं इंफेक्शन के ट्रिगर्स, ऐसे करें बचाव

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 06, 2026

अक्सर महिलाओं को वजाइना में जलन या खुजली का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार महिलाओं को लगता है कि इंटिमेट हाइजीन सही न होने के कारण वजाइनल इफेक्शन हो जाता है। हालांकि यह जरुरी नहीं है। 

वजाइना में जलन क्यों होती है?

वजाइना में अधिक जलन का कारण यीस्ट इंफेक्शन, बैक्टीरियल वेजिनोसिस, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, हार्मोनल बदलाव, इंटिमेट हाईजीन सही न होना और वजाइनल ड्राईनेस भी हो सकती है। यदि जलन के साथ डिस्चार्ज, तेज खुजली, बदबू या दर्द हो, तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर के पास जा सकते हैं।

वजाइना में जलन की वजह हो सकता है आपका खान-पान

- अगर आप बहुत तेज मसालेदार, एसिडिट या कैफीन वाले खाद्य पदार्थ और ड्रिंक्स लेने के बाद खासकर वजाइना में जलन होती है। वहीं यूरिन पास करते समय तेज जलन महसूस होती है।

 - मसालेदार भोजन करने से ब्लैडर और यूरिनरी ट्रैक लाइनिंग में जलन पैदा हो सकती है। असल में इनका असर वजाइना के पीएच लेवल पर बढ़ता है और पीएच बैलेंस बिगड़ने से वजाइना में जलन होती है।

 - वहीं मसालेदार खाना खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं को बढ़ा सकता है। 

 - अधिक मिर्च-मसाले कुछ लोगों में ब्लैडर और यूरिनरी इंफेक्शन लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। इसलिए इनका सेवन कम करें।

 - इतना ही नहीं, बहुत ज्यादा मीठी चीजों के सेवन से भी वजाइनल इंफेक्शन हो सकता है। क्योंकि ब्लड शुगर लेवल स्पाइक होता है और वजाइनल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।

वजाइनल हेल्थ के लिए क्या खाएं?

 - हेल्दी और बैलेंस डाइट लें।

 - शरीर को जितना हाइड्रेट रखें उतना बेस्ट होता है।

 - नारियल पानी का सेवन अधिक करें।

 - प्रोबायोटिक फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाएं।

 - शुगर, प्रोसेस्ड फूड्स, मसालेदार और तले-भुने खाने का सेवन कम करें।

प्रमुख खबरें

Aadhaar Card खो जाने पर न करें अनदेखी, Delhi Police Portal पर ऐसे दर्ज कराएं Online Report

Amit Shah बोले, 2029 तक भारत को Drug Free बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार

दिल्ली हादसे से हिला प्रशासन, Rekha Gupta मौके पर पहुंचीं; Amit Shah ने बीच में छोड़ा गोवा दौरा

केरल में सड़क हादसों पर Suresh Gopi ने NHAI को दी सख्त चेतावनी