मीठा खाओ, वजन घटाओ! डाइटिशियन ने बताया वेट लॉस रसमलाई का सीक्रेट

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 16, 2025

मिठाई खाने के शौकीन हमेशा स्वीट खाने का मौका ढूंढते रहते हैं। रसमलाई खाते समय एक बात याद आती है कैलोरी भरपूर मात्रा में है, इससे वजन भी बढ़ सकता है। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि रसमलाई से वजन को कम किया जा सकता है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो बता दें कि वजन कम करने वाली रसमलाई खाने से वेट लॉस किया जा सकता है। यह खाने में हेल्दी और टेस्टी होती है, इसके साथ ही इसमें न्यूट्रिशन्स मौजूद होते हैं। इस लेख में आपको इसके फायदे बताएंगे और वजन कम करने वाली रसमलाई को कैसे बनाएं।

- वजन कम करने के लिए यह रसमलाई बेहद काम की है। मखाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है। यह हड्डियों और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होती होती और यह वजन भी कम करती है।

- मखाना एक प्रकार का सुपरफूड है, इसमें फैट की मात्रा काफी कम होती है और प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आपको क्रेविंग्स नहीं होगी। यह डायबिटीज पेशेंट्स के लिए काफी लाभाकारी होता है और बीपी को भी कंट्रोल करता है।

- बादाम में मैग्नीशियम और फाइबर जैसे गुण होते है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। बादाम मे प्रोटीन होचा है जो वजन कम करने में मदद करता है।

- योगर्ट/दही पाचन में सुधार करता है और वजन घटाने में मदद करता है। क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स होता है जो गट हेल्थ में मदद करता है।

- केसर शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस को दूर कर देता है, जिससे स्ट्रेस लेवल कम होता है। इस रसमलाई को आप सिर्फ पोर्शन में खाएं, वरना अधिक सेवन करने से कोई फायदा नहीं होगा।

कैसे बनाएं यह हेल्दी रसमलाई

- सबसे पहले आप एक कटोरी भुने हुए मखाने और 200 ग्राम हाई प्रोटीन ग्रीक योगर्ट (बिना फ्लेवर) ले।

- अब गुनगुने पानी में केसर के कुछ धागे डाल दें और इसे 2 टेबलस्पून शहद और 8-10 भीगे और छिले हुए बादाम और इलायची पाउडर डल देना।

- इसके बाद मखाने, योगर्ट, बादाम, इलायची पाउडर, केसर और शहद को अच्छे से ब्लेंड कर लें।

- फिर इस मिक्चर को 1 कटोरे में डालें और फ्रिज में लगभग 1 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें। 

- यह सेट हो जाए, तो इसमें पिस्ता और केसर डालें। यह लीजिए तैयार है आपकी रसमलाई।

प्रमुख खबरें

CM Vijay के 100 दिन: Udhayanidhi Stalin बोले - Drugs ने लीं जानें, Law and Order फेल

WCL Season 3 में David Warner और Yuvraj Singh का जलवा, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगा रोमांच का तड़का

Vande Mataram विवाद पर बोले Imran Masood, अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं, ये मेरा संवैधानिक अधिकार

Regal Resources का Q1 Results धमाका: शुद्ध मुनाफे में 47% का जोरदार उछाल, Export Market में बढ़ी हिस्सेदारी