मोदी और शाह के बीच मनमुटाव की कीमत झेल रहा देशः बघेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बीच मनमुटाव है जिससे देश पिस रहा है। बघेल ने इंडोर स्टेडियम में नगरीय निकाय के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह जी कहते हैं कि एनआरसी लागू होगा और प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि एनआरसी लागू नहीं होगा। सवाल इस बात का है कि सच कौन बोल रहा है और झूठ कौन बोल रहा है। प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं वह सही हैं कि गृह मंत्री जी कह रहे हैं कि वह सही है। उन्होंने दावा किया कि दोनों के बीच में मनमुटाव हो गया है और इसके कारण पूरा देश पिस रहा है और इससे सचेत रहने की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी