बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले NDA में मतभेद, मांझी ने लोजपा को दी चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2020

पटना।  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम (एस) की लोक जनशक्ति पार्टी से पुरानी प्रतिद्वंद्विता शुक्रवार को फिर से सामने आ गयी। हम (एस) ने आगाह किया है कि अगर लोक जनशक्ति पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जदयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारे तो वह भी लोजपा के खिलाफ अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोजपा केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी है लेकिन राज्य में जदयू-भाजपा गठबंधन सरकार का वह हिस्सा नहीं है। राज्य में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है। लोजपा का नेतृत्व अब पासवान के पुत्र चिराग पासवान कर रहे हैं। वह जन वितरण प्रणाली में कथित भ्रष्टाचार से लेकर, सड़क निर्माण समेत विभिन्न मुद्दों पर नीतीश कुमार सरकार की आलोचना करते रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव और 65 लंबित सीटों पर उपचुनाव लगभग एक ही समय होंगे: चुनाव आयोग

मीडिया में ऐसी खबरें आयी हैं कि राजग में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के आने को लेकर लोजपा नाराज है और जद(यू) उम्मीदवारों के खिलाफ अपने उम्मीदवारों को उतारने पर विचार कर रही है। हम (एस) के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि (हम के राजग में शामिल होने पर) कौन खुश या नाखुश है। हम नीतीश कुमार को मजबूत बनाने के लिए यहां आए हैं, चुनाव में टिकट के लिए नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर चिराग पासवान जद(यू) उम्मीदवारों के खिलाफ प्रत्याशी उतारने की धमकी देते रहे तो हम मुंह खोलने के लिए मजबूर हो जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो हम भी लोजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारेंगे।’’ लोजपा की राज्य संसदीय बोर्ड की सात सितंबर को बैठक होने वाली है और ऐसे संकेत हैं कि वह जद(यू) से ‘दोस्ताना मुकाबले’ पर चर्चा करेगी। जद(यू) और हम(एस) के साथ लोजपा अध्यक्ष का भले खिंचाव भरा संबंध हो लेकन भाजपा राजग में मांझी के लौटने से खुश है। 

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा

केरलम विधानसभा सत्र में सदन की वैधता का मुद्दा उठाएगी BJP, राजीव चंद्रशेखर ने दी चेतावनी

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue