मार्केट में कई डिजाइन में मिलते हैं प्लाजो, चुनिए सोच−समझकर

By वरूण क्वात्रा | Apr 17, 2019

गर्मी के मौसम में प्लाजो से बेहतर शायद ही कोई दूसरा परिधान हो। सड़कों पर आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड हसीनाओं तक को इन्हें कई बार पहने हुए देखा जा सकता है। यह एक स्टाइलिश, चिक व बेहद कंफर्टेबल परिधान है। पुराने समय चलन में रहा यह प्लाजो आज भी उतना ही पसंद किया जा रहा है। लेकिन वर्तमान में, प्लाजो को मॉडर्न लुक देने के लिए इसमें कई तरह के बदलाव किए गए हैं, जिसके कारण आपको मार्केट में कई तरह के प्लाजो देखने को मिल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

यह एक बेहद सिंपल प्लाजो है, हालांकि अब इसे उतना पसंद नहीं किया जाता। वैसे अगर आप इसे पहन रही हैं तो शार्ट या लॉन्ग कुर्ते के साथ टीमअप करें। इसमें बहुत अधिक फलेयर नहीं है, जिसके कारण यह काफी कंफर्टेबल होता है। अगर आप पहली बार प्लाजो पहन रही हैं तो इसका चुनाव कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में हर लुक के लिए बेस्ट है पेंसिल स्कर्ट

फलेर्यड प्लाजो

फलेर्यड प्लाजो का लुक थोड़ा अलग होता है। इसके जरिए आप कई तरह के लुक क्रिएट कर सकती हैं। एथनिक लुक के लिए प्लेन फलेर्यड प्लाजो को प्रिंटेड लॉन्ग कुर्ते के साथ पहनें। वहीं अगर आप केजुअल लुक में भी स्टाइलिश व चिक दिखना चाहती हैं तो इसे प्लेन टी−शर्ट के साथ टीमअप करना अच्छा रहेगा। वैसे गर्मियों को देखते हुए टैंक टॉप विद फलेर्यड प्लाजो का कॉम्बिनेशन भी काफी बढि़या रहता है। वहीं अगर आपको कुछ भी समझ नहीं आ रहा है तो आप ब्लैक फलेर्यड प्लाजो को व्हाइट टी−शर्ट के साथ पहनें।


लेर्यड प्लाजो

लेर्यड प्लाजो एक बेहद ही स्टाइलिश ऑप्शन है और यंग गर्ल्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यकीन मानिए, अगर आप भी इसे एक बार पहनेंगी तो आप इसे काफी पसंद करने लगेंगी लेर्यड प्लाजो को फुल स्लीव्स टी−शर्ट, हॉल्टर नेक, प्रिंटेड ट्यूनिक्स या शॉर्ट कुर्ती के साथ टीमअप करके पहना जा सकता है। 


ट्राउजर प्लाजो

अगर आप अभी तक ऑफिस में पैंट्स आदि पहनती आ रही हैं तो अब इसे ट्राउजर प्लाजो से रिप्लेस कर दीजिए। यह जितनी स्टाइलिश व कंफर्टेबल है, उतना ही प्रोफेशनल लुक भी देती हैं। इसके जरिए आप अपने ऑफिस लुक को भी थोड़ा ट्रेंडी बना सकती हैं। आप चाहें तो इसे फार्मल शर्ट के साथ पहनें या फिर जार्जेट व शिफॉन के रफल्स टॉप के साथ भी पहनना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वहीं अगर आप प्रिंटेड ट्राउजर प्लाजो पहन रही हैं तो अपने लुक को बैलेंस करने के लिए प्लेन टॉप विद ब्लेजर पहनें। 

इसे भी पढ़ें: पतले लोगों के लिए यह रहे बेहतरीन स्टाइलिंग टिप्स

प्लीटेड प्लाजो 

प्लीटेड प्लाजो में आपको प्लीट्स नजर आती है। यह मोनोक्रॉम लुक में काफी अच्छा लगता है। इसे आप फॉर्मल्स से लेकर जॉर्जेट टॉप या ऑफ शोल्डर्स के साथ पहन सकती हैं। वैसे इसके साथ वेस्ट बेल्ट्स भी काफी जंचती हैं। इसे ऑफिस से लेकर केजुअल में पहना जा सकता है। 

वरूण क्वात्रा

प्रमुख खबरें

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार