जानें Samsung Galaxy M35 5G vs CMF Phone 1 में से कौन बेहतर? प्रोससर से लेकर कैमरा तक, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

By Kusum | Jul 17, 2024

जानी मानी स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने अपने लेटेस्ट बजट 5G फोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 16 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है। ये डिवाइस कई मामलों में खास है, जिसमें 6000mAh की बैटरी, 12GB तक रैम और 6.6 इंच की S-AMOLED डिस्प्ले मिलता है। 

 Samsung Galaxy M35 5G vs CMF Phone 1- कीमत

  • CMF Phone 1 फोन को दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तक की गई है। 
  • वहीं इस डिवाइस के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। 
  • वहीं  Samsung Galaxy M35 5G की भारत में कीमत 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। 
  • हालांकि, आपके पास फोन की खरीदारी 15,999 रुपये में करने का मौका है। कंपनी अमेजन पर  इस फोक को कम कीमत पर सेल करेगी। 
  • अमेजन पर दी गई जानकारी के अनुसार, फोन को अमेजन प्राइम डे सेल पर 1000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिलेगा। 

डिस्प्ले

जहां Samsung Galaxy M35 5G का डिस्प्ले 6.6 इंच की S-AMOLED है। वहीं CMF Phone 1 की डिस्प्ले 6.67 इंच Super AMOLED LTPS है। 

बैक कैमरा

Samsung Galaxy M35 5G का बैक कैमरा 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लैंस का है। जबकि CMF Phone 1 का कैमरा 50MP+ 2 MP डुअल कैमरा सेटअप का है। 

बैटरी

Samsung Galaxy M35 5G की बैटरी 6000mAh और CMF Phone 1 की बैटरी 5000mAh है।

प्रमुख खबरें

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र