गांधी परिवार के 'चंगुल' से बाहर निकले बिना कांग्रेस का मजबूत होना मुश्किल, सिब्बल की दावत में कांग्रेस लीडरशिप पर उठे सवाल

By अभिनय आकाश | Aug 10, 2021

कपिल सिब्बल के घर डिनर पर विपक्ष के कई नेता जुटे। जिसमें शरद पवार, अखिलेश यादव, लालू यादव, संजय राउत शामिल हुए। इसके अलावा जी-23 गुट के भी कई नेता डिनर में आए। राहुल गांधी की गैरमौजूदगी में इस सियासी जमावड़े के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दावत में सियासी तड़का लगाते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि देश को बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत मोर्चे की जरूरत है। शरद पवार ने कहा कि सिब्बल जो मुद्दे उठाते हैं उससे सहमत हूं।

इसे भी पढ़ें: SC ने याचिकाकर्ता को पेगासस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर 'समानांतर बहस' से बचने की दी नसीहत, कहा- सिस्टम पर रखें भरोसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस का कायाकल्प तभी संभव है जब गांधी परिवार लीडरशिप छोड़ दे। अकाली दल के नरेश गुजराल ने तो सीधा हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार के 'चंगुल' से बाहर निकले बिना कांग्रेस का मजबूत होना मुश्किल है। नरेश गुजराल की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद किसी भी नेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की। 

प्रमुख खबरें

बुडापेस्ट में R Vaishali का कमाल, So और Niemann को दी मात

China vloggers fake Delhi Video | गलत नैरेटिव फैलाना: चीन के व्लॉगर्स द्वारा ढाका को दिल्ली बताकर पेश करने की कोशिशों पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

1977 में हार के बाद Rahul Gandhi के जन्मदिन पर नहीं आए थे साथी, Sonia Gandhi ने आत्मकथा में किया जिक्र

Team India के स्टार बल्लेबाज Sanju Samson ने 11 साल के संघर्ष के बाद बनाई खास पहचान