गोवा: कांग्रेस के आरोप पर दिगंबर कामत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मुझे भाजपा में जाना होता तो मैं चला जाता

By अंकित सिंह | Jul 11, 2022

गोवा में कांग्रेस के भीतर घमासान जारी है। दावा किया जा रहा है कि गोवा में कांग्रेस के 5 विधायक पार्टी की पहुंच से बाहर हैं। इन पांच विधायकों में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत का भी नाम सामने आ रहा है। दिगंबर कामत पर पार्टी की ओर से भाजपा से साथ मिले होने के आरोप लग रहे हैं। इन सब को लेकर अब दिगंबर कामत ने चुप्पी तोड़ी है। दिगंबर कामत ने साफ तौर पर कहा है कि अगर मुझे भाजपा में जाना होता तो मैं चला गया होता। कोई मुझे रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में हूं। 

इसे भी पढ़ें: गोवा में लग सकता है कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के कई विधायक भाजपा में शामिल होने को तैयार!

इसके साथ ही गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल के लिए मैंने कहा, मैं कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करने जा रहा हूं। एक बार जब मैं फिट हो जाऊंगा, तो हम देखेंगे। मेरे भाजपा में शामिल होने की अफवाहें 2017 से फैल रही हैं। अगर मुझे जाना होता तो मैं चला जाता। मुझे कोई नहीं रोक सकता। लेकिन फिर भी, मैंने पार्टी को आगे से नेतृत्व किया। मैं पूरी तरह से बाहर हो गया। और अचानक, परिणाम आने पर उन्होंने मुझे एलओपी से बदल दिया। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया। मैं कांग्रेस में हूं, आप मेरा प्रदर्शन देख सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे