पूर्व जज से Digital Arrest कर 2.5 करोड़ ठगने के मामले में Kochi से एक और संदिग्ध धरा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

सेवानिवृत्त न्यायाधीश को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 2.5 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में राजस्थान पुलिस ने एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोच्चि शहर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को एलामक्करा निवासी एबिन बासिल को हिरासत में लिया।

पीड़ित पूर्व जिला न्यायाधीश गणपत सिंह भंडारी (90) का आरोप है कि जालसाजों ने खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रबंधक बताकर उनसे 2.5 करोड़ रुपये ठग लिए। जालसाजों ने इस साल अगस्त में उन्हें करीब 15 दिन तक कथित तौर पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कहा था कि उनका संबंध पुलवामा मामले से जुड़े हवाला लेनदेन से है।

इसी सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी गई थी। ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगी का एक तरीका है, जिसमें जालसाज खुद को पुलिस या किसी सरकारी विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को आपराधिक मामलों में फंसाने का डर दिखाते हैं और गिरफ्तारी की धमकी देते हैं। वे पीड़ितों को कई घंटों या दिनों तक वीडियो कॉल पर बनाए रखते हैं और बैंक खातों के सत्यापन के बहाने उनसे अपने खातों में रुपये अंतरित करवा लेते हैं।

प्रमुख खबरें

25 या 26 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा? नोट करें पूजा विधि और अमृत वर्षा का समय

Cyclone Champi: ताइवान में तेज आंधी-बारिश से भारी तबाही, 350 लोग घायल और एक की मौत

एक और एपिक फ्यूरी के लिए तैयार रहें..., अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की ईरान को कड़ी चेतावनी, क्यूबा को भी दी धमकी

Rajasthan में भ्रष्टाचार के 21 मामलों में 27 अधिकारियों पर केस चलाने की मिली मंजूरी