डिजिटल बदलाव होगा वृद्धि का एक महत्वपूर्ण कारक:टाटा कंज्यूमर प्राडक्ट्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2020

नयी दिल्ली। टाटा समूह की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) का मानना है कि डिजिटल बदलाव कंपनी की वृद्धि का एक प्रमुख चालक होगा। कंपनी ने कहा कि वह इस क्षेत्र में अपनी क्षमता को मजबूत बना रही है। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। कंपनी को कोरोना वायरस महामारी के कारण उपभोक्ताओं के व्यवहार में दीर्घकालिक बदलाव आने के भी अनुमान हैं। अल्पकालिक अवधि के लिये कंपनी का मानना है कि घर पर खपत में वृद्धि होगी,लेकिन डिलिवरी व उठाव के ऑर्डरों में गिरावट आयेगी। कंपनी इसके तहत अपनी रणनीति में मार्केटप्लेस के नये मॉडलों पर नवोन्मेष कर रही है और खाद्य एवं पेय कारोबार में बड़े हिस्से की उम्मीद कर रही है। दीर्घकालिक, रणनीति के हिसाब से कंपनी अपनी क्षमता मजबूत बनाने के साथ ही उत्पादों के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी