कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में दिग्विजय और मल्लिकार्जुन खड़गे का भी नाम, बस सोनिया गांधी से मंजूरी का इंतजार

By अंकित सिंह | Sep 28, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। सवाल यह है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? 30 तारीख को नामांकन का आखरी दिन है। शशि थरूर के अलावा अब तक दूसरे किसी उम्मीदवार के नामांकन को लेकर खबर नहीं है। यह जरूर है कि पवन कुमार बंसल ने भी नामांकन पत्र को ले लिया है। पहले अशोक गहलोत का नाम अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था। लेकिन राजस्थान में जिस तरीके से घटनाक्रम हुआ, उसके बाद उनकी दावेदारी थोड़ी पीछे रह गई। इसी के बाद से यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है कि अशोक गहलोत के अलावा गांधी परिवार किसे पार्टी अध्यक्ष पद के लिए समर्थन देगा। फिलहाल 2 नामों की चर्चा तेज हो गई है। पहला नाम दिग्विजय सिंह का है जबकि दूसरा नाम मल्लिकार्जुन खड़गे का है

इसे भी पढ़ें: गहलोत बच गए, मंत्री फंस गए, सोनिया को सौंपी रिपोर्ट में मिली क्लीन चिट, महेश जोशी, धर्मेंद्र राठौड़, शांति धारीवाल को कारण बताओ नोटिस

दिग्विजय सिंह के पक्ष में एक बात जो जा रही है, वह यह है कि वह गांधी परिवार के करीबी तो हैं ही, साथ ही साथ वह हिंदी बेल्ट से आते हैं। इसकी वजह से पार्टी को आगामी चुनाव में हिंदी बेल्ट में फायदा हो सकता है। इन दोनों के अलावा केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, कमलनाथ और अब एके एंटनी का भी नाम पार्टी अध्यक्ष पद की रेस में लगातार आगे चल रहा है। उधर, अशोक गहलोत के नाम को लेकर संशय बरकरार है। अशोक गहलोत नामांकन करेंगे या नहीं करेंगे, इसको लेकर अब तक कोई राय नहीं बन पाई है। दूसरी ओर शशि थरूर 30 तारीख को नामांकन दाखिल करेंगे। हाल में ही कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि शशि थरूर की ओर से इस बात की सूचना दे दी गई है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर