Digvijay Singh ने कांग्रेस पर अडाणी-अंबानी से पैसे लेने का आरोप लगाने को लेकर मोदी की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2024

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उनकी पार्टी पर अडाणी और अंबानी से पैसे लेने का आरोप लगाने को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की।

सिंह ने रतलाम में एक रैली को संबोधित करते हुए पलटवार किया, मोदीजी ने कहा कि अंबानी और अडाणी ने कांग्रेस को पैसा भेजा है। तो क्या प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सो रहे हैं? हमें उन्हें (मोदी को) अपना प्रधानमंत्री कहने में शर्म आती है। वह अडाणी और अंबानी के प्रति भी सच्चे नहीं हैं।

सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी ने विदेशों में जमा काले धन वापस लाने का वादा किया था लेकिन इसके बजाय यह विदेशों में जा रहा है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने दावा किया कि लगभग 100 परिवारों के पास भारत की सारी पूंजी है और अगर ये परिवार चले गए तो देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

BJP नेता Ramesh Bidhuri का विवादित बयान: Jantar Mantar पर पंचर बनाने वाले थे ज्यादा

Andhra Pradesh में लोकतंत्र खतरे में? Jagan बोले- Naidu सरकार में कानून व्यवस्था चौपट, बदले की राजनीति चरम पर!

Jagannath Rath Yatra को UNESCO सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा की केंद्र से मांग

EPS-95 पेंशनधारक: जंतर-मंतर पर न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये करने की मांग को लेकर प्रदर्शन