दिग्विजय बोले- जब DNA एक है तो लव जिहाद कानून की क्या जरूरत ? नरोत्तम मिश्रा ने दिया यह जवाब

By अनुराग गुप्ता | Jul 08, 2021

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी का सहारा लेते हुए मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर हिन्दू और मुस्लमान का डीएनए एक है तो धर्म परिवर्तन कानून की क्या आवश्यकता है, लव जिहाद क़ानून की क्या आवश्यकता है ? फिर मोहन भागवत और ओवैसी का डीएनए एक ही है। 

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दिग्विजय सिंह के बयानों में सिर्फ और सिर्फ समाज के विभाजन की बातें और सांप्रदायिकता ही नजर आती है। 

इसे भी पढ़ें: संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर मायावती ने कहा- गले से नहीं उतर रही उनकी बात 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा हिन्दुस्तानी प्रथम, हिन्दुस्तान प्रथम विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि हिन्दू-मुस्लिम एकता की बात भ्रामक है क्योंकि वे अलग नहीं, बल्कि एक हैं। सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों। यदि कोई कहता है कि मुसलमानों को भारत में नहीं रहना चाहिए तो वह हिन्दू नहीं है।

उन्होंने कहा था कि हम एक लोकतंत्र में हैं। यहां हिन्दुओं या मुसलमानों का प्रभुत्व नहीं हो सकता। यहां केवल भारतीयों का वर्चस्व हो सकता है।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़