दिग्विजय बोले मोदी जी जिद, अहम और अहंकार छोड़िए, बिल वापस लीजिए

By दिनेश शुक्ल | Dec 08, 2020

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुरू से ही केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध करते आ रहे हैं। अब वही किसान आंदोलन के चलते उन्हें इन कानूनों के विरोध का एक और अवसर मिल गया है। उन्होंने सोमवार को एक वीडियो जारी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से कहा है कि जिद और अहंकार छोड़िये और इन बिलों को वापस लीजिए। 

इसे भी पढ़ें: तीनों काले कानून करोडों किसानों, छोटे व्यापारियों के दुश्मन हैं- भूपेन्द्र गुप्ता

दिग्विजय सिंह ने वीडियो में आगे कहा है कि मोदी जी आपसे यही प्रार्थना है कि आप अपनी, जिद अहम और अहंकार को छोड़िए और तत्काल तीनों बिल वापस लीजिए। इसके बाद एक कमेटी गठित करिए और जितने भी किसान संगठन हैं, उनके साथ चर्चा कर समस्या को हल करिए। ऐसा नहीं किया तो यह आंदोलन और बढ़ेगा। किसानों के साथ अन्याय कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं हर वर्ग से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं, जो आपको अन्न पैदा कर देता है, भोजन देता है, उसके साथ खड़े होकर तीनों काले कानूनों का विरोध करिए।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़