दिग्विजय सिंह ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिया दान, कहा धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय

By दिनेश शुक्ल | Jan 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने श्रीराम मंदिर निर्माण में योगदान के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 1,11,111 ₹ (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये) का चैक प्रधानमंत्री के माध्यम से भेजा है। दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपील की है कि श्रीराम मंदिर के लिए देश में लोगों से चंदा एकत्रित करने का काम सौहार्दपूर्ण वातावरण में हो। साथ ही उन्होंने मांग की है कि विश्व हिंदू परिषद पुराने चंदे का लेखा-जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करे।

इसे भी पढ़ें: हम सामूहिक नेतृत्व के साथ आगे बढ़ते हैं : विष्णुदत्त शर्मा

उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए लिखा कि ऐसे लोगों को न्यास ने चंदा वसूलने के लिए अधिकृत किया भी है या नहीं और ये लोग चंदे की रशीद लोगों को दे भी रहे है य नहीं। प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र के अंत में दिग्विजय सिंह ने लिखा कि कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूर्व में श्रीराम मंदिर के नाम पर चंदा एकत्र किया गया था जिसका लेखा-जोखा देने के लिए आप विश्व हिन्दू परिषद को बाध्य करें।   

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर