दिग्विजय सिंह ने RSS पर साधा निशाना, कहा- संघ गोड़सेवादी कौम है

By सुयश भट्ट | Jan 05, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्र दिग्विजय सिंह ने फिर संघ पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने इस बार महात्मा गांधी मामले में संघ पर साधा निशाना है। दिग्विजय सिंह ने तो इस बार संघ को गोडसेवादी कौम करार देते हुए कृतघ्न, खुदगर्ज और जाहिल कहा है। वहीं कांग्रेस नेता ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए बीजेपी नेताओं को रावण वंशी बताया है।

इसे भी पढ़ें:सेवा के लिए समर्पित है डायल 100, फिर भी फेक कॉल और फर्जी शिकायत से है परेशान 

दरअसल दिग्विजय सिंह ने गांधी मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि- पहले महात्मा गाँधी जी की, गोली मार कर हत्या की। अब उनके विचारों की हत्या करने पर संघ तुला हुआ है। मोहन भागवत जी आपका इन गोडसे वादियों के खिलाफ एक भी बयान नहीं आया। गोडसेवादी कौम कृतघ्न, खुदगर्ज और जाहिल है।

वहीं कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भी बीजेती नेताओं को  ‘रावण वंशी’ बता डाला। जीतू पटवारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वाले बीजेपी वाले रावण वंशी हैं। सिर कटा लेंगे लेकिन गांधी के विचारों की हत्या नहीं होने देंगे। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस शहादत दे देगी लेकिन गांधी के विचारों की हत्या नहीं होने देंगे।

इसे भी पढ़ें:गृह मंत्री से मिलने पहुंचे गोपाल भार्गव, सियासी गलियारों में मची हलचल 

इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने दावा किया कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि गोमांस खाने में कोई परहेज नहीं है।

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती