पन्ना में अवैध रेत परिवहन में दिग्विजय सिंह के करीबी का डंपर जब्त, खनिज मंत्री का तंज

By सुयश भट्ट | Feb 19, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के पन्ना में अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर सियासत बढ़ गई है। पन्ना में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पांडे के अवैध रेत खनन से जुड़े डंपर पकड़े जाने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीजेपी के निशाने पर आ गए है।

इसे भी पढ़ें:व्यपाम घोटाले को लेकर सीबीआई ने 160 आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, अब तक 650 आरोपियों पर दायर हुई है चार्जशीट 

वहीं खनिज मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पन्ना में जिस कांग्रेस नेता के साथ घूम घूमकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाए थे। अब उसी नेता के डंपर अवैध खनन में पकड़ाए है जिस पर उनको जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आते ही अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करते हुए उनकी खदानों को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगाए थे। खनिज मंत्री ने कहा कांग्रेस के जिस नेता ने एसडीएम पर अटैक किया था। आज उसी की गाड़ियां अवैध रेत परिवहन में पकड़ी जा रही है। अब इस पर दिग्विजय सिंह को जवाब देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:फ्लैशबैक: 20 साल पुराना गोधरा कांड, ट्रेन के अंदर जिंदा जलाए गए लोगों के नाम पहली बार आए सामने 

आपको बता दें कि पन्ना जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि अजयगढ़ थाना क्षेत्र में रेत से भरा डंपर पकड़ा गया जो उज्जवल पांडे के नाम दर्ज है। इसी तरह अमानगंज तहसील के महेबा में एक डंपर पकड़ा गया जो मिट्टी मुरम से भरा था। यह डंपर भरत मिलन पांडे का है।

प्रमुख खबरें

IMD का बड़ा अनुमान: August में सामान्य से कम रहेगी बारिश, Al-Nino का प्रभाव

Russia-Ukraine War में China की चुपचाप मदद, US Weapon Stock खत्म होने से बढ़ी Xi Jinping की ताकत

Khargone में तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बहे, SDRF चला रही सर्च अभियान

Xinjiang Victims Database का बड़ा खुलासा, China के Detention Campaign से 1.4 लाख Uyghur Kids हुए अलग