MP से दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी ने जीता RS चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिये शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा ने अपनी दो सीटें बरकरार रखी हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस ने जीती है। राज्यसभा के लिए भाजपा के निर्वाचित उम्मीदवारों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रोफेसर सुमेर सिंह सोलंकी शामिल हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सबसे अधिक वोटों से चुने गये हैं। दिग्विजय लगातार दूसरी बार मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इस चुनाव में इन तीनों के अलावा कांग्रेस के उम्मीदवार वरिष्ठ दलित नेता फूल सिंह बरैया भी मैदान में थे, लेकिन वह हार गये। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: राजस्थान से कांग्रेस ने दो और भाजपा ने एक सीट जीती 

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस के एक विधायक ने भी सबसे अंत में पीपीई किट पहनकर मतदान किया। सावधानी के तौर पर वह पीपीई किट पहनकर मतदान के लिये पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि विधानसभा परिसर में शुक्रवार को सुबह नौ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और शाम पांच बजे से मतों की गणना हुई। अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिये सभी विधायक कोरोना वायरस महामारी से सावधानी के लिए मास्क पहने हुए थे और शारीरिक दूरी बनाकर कतार में खड़े दिखाई दिये।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा