By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2026
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को सुपर आठ चरण का मैच नियमित काली मिट्टी पर खेला जायेगा जिससे स्पिनरों को शायद मदद नहीं मिले और इससे टीम प्रबंधन के सामने दुविधा हो गई है कि अतिरिक्त स्पिनर को चुने या तेज गेंदबाज का। उपकप्तान अक्षर पटेल टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह ले सकते हैं। डैथ ओवरों में अर्शदीप सिंह की उपयोगिता को देखते हुए भारतीय टीम तीसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को शामिल करने से पहले काफी सोच विचार करेगी।
भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा ,‘‘ यह सपाट पिच लग रही है। इस पर अच्छा उछाल मिलेगा। अगर मैं कप्तान होता तो कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को चुनता।