दिलीप घोष ने न्यू टाउन एनकाउंटर मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने शुक्रवार को कहा कि किसी केन्द्रीय एजेंसी को इस बात की जांच करनी चाहिए कि कैसे दो अपराध सरगनों को एक रिहायशी परिसर में फ्लैट किराए पर मिल गया। दोनों अपराधी न्यू टाउन इलाके में एक रिहायशी परिसर में मुठभेड़ में मारे गए। घोष ने कहा,‘‘ किसी केन्द्रीय एजेंसी को मामले की जांच करनी चाहिए... यह राज्य आतंकवादियों और अपराधियों का गढ़ बन गया है।’’

इसे भी पढ़ें: बिना किसी बहाने के तुरंत एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड लागू करें बंगाल सरकार: सुप्रीम कोर्ट

अधिकारियों के मुताबिक,‘‘ पंजाब के दो ‘खतरनाक अपराधियों’ को पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल ने बुधवार को मार गिराया। दोनों बदमाशों पर इनाम घोषित था।’’ उन्होंने कहा कि जिस फ्लैट में ये लोग 22 मई से रह रहे थे उसमें हथियार और गोला बारूद पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Lowy Institute Asia Power Index: भारत तीसरी सबसे बड़ी ताकत, PM Narendra Modi दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने

Carlos Alcaraz ने जीता पहला ATP Finals, Jannik Sinner के 17 खिताबों की बराबरी की

Nvidia में Jensen Huang की बतौर CEO वापसी, इस्तीफे के 11 दिन बाद बोर्ड का फैसला

Karthigai Deepam से पहले मदुरै में तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी Red Zone घोषित, ड्रोन पर रोक