दिलीप घोष ने ममता पर हुए हमले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2021

कोलकाता। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की, साथ ही कहा कि इस बात की जांच की जरूरत है कि यह यह घटना वोट हासिल करने के लिए ‘‘रचा गया नाटक’’ तो नहीं है। घोष ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य के लोगों ने पहले भी इस प्रकार का ‘‘नाटक’’ देखा है। उन्होंने कहा, ‘‘ इस बात की जांच कराई जाने की जरूरत है कि वास्तव में हुआ क्या था। कैसे ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति पर हमला हुआ, यह जांच का विषय है। सच्चाई सामने लाने के लिए राज्य को मामले की सीबीआई जांच के आदेशदेने चाहिए।’’ 

इसे भी पढ़ें: ममता पर ‘हमले’ के बाद तृणमूल कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम टाला

भाजपा नेता ने ममता के अस्पताल में भर्ती होने और पैर में प्लास्टर बंधा होने संबंधी तस्वीरों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ इस बात की जांच की जरूरत है कि क्या यह सही घटना है या रचा गया नाटक।’’ उन्होंने कहा कि चुनाव में हार की आशंका को देखते हुए लोगों की संवेदना हासिल करने के लिए ‘‘इस प्रकार के नाटक’’ से इस बार कुछ हासिल नहीं होगा। घोष ने कहा, ‘‘ राज्य की जनता ने पहले भी इस प्रकार का नाटक देखा है। जो यह जानते हैं कि वह सत्ता से बाहर हो सकते हैं, वे वोट पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन