तय कर लें आपके पिता कौन हैं? दिलीप घोष की ममता बनर्जी पर अभद्र टिप्पणी, TMC ने मां दुर्गा का जिक्र कर घेरा

By अभिनय आकाश | Mar 26, 2024

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री जिस भी राज्य में जाती हैं, खुद को वहां की बेटी बताती हैं, इसलिए उन्हें पहले यह तय करना चाहिए कि उनका असली पिता कौन है। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि किसी की बेटी होना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने गोवा जाकर कहा कि मैं गोवा की बेटी हूं'और त्रिपुरा में उन्होंने कहा, मैं त्रिपुरा की बेटी हूं। दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें पहले यह तय करना चाहिए कि उनके पिता कौन हैं।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections से पहले TMC पढ़ा रही जनता को इतिहास का पाठ? Rajmata Amrita Roy के परिवार ने की थी अंग्रेजों की मदद, BJP ने दिया करारा जवाब

बता दें कि घोष ने  2021 में देवी दुर्गा पर की गई टिप्पणी ने बड़े पैमाने पर विवाद को जन्म दे दिया था जब उन्होंने कहा था कि भगवान राम एक सम्राट थे। कुछ लोग उन्हें अवतार मानते हैं। हम उनके पूर्वजों के नाम जानते हैं। क्या हम दुर्गा के बारे में भी ऐसा ही जानते हैं? 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार