दिलीप कुमार का दुनिया से जाना मेरे लिये पारिवारिक क्षति : अदनान सामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2021

मुंबई। गायक अदनान सामी ने कहा कि दिलीप कुमार का निधन उनके लिये पारिवारिक क्षति है क्योंकि उनके पिता दिग्गज अभिनेता के रिश्ते के भाई थे। सामी ने दिलीप कुमार को याद करते हुए कहा कि वह महान और सरल हृदय के व्यक्ति थे। सामी ने कहा कि उनके पिता दिवंगत अरशद खान सामी एक पाकिस्तानी पश्तून थे और वह पेशावर में जन्मे दिलीप कुमार के रिश्ते के भाई थे। सामी ने पीटीआई- से कहा, दिलीप कुमार का एक आभामंडल और खास व्यक्तित्व था। वह जानते थे कि वह दिलीप कुमार हैं, लेकिन उन्होंने अपने आसपास के लोगों को कभी असहज महसूस नहीं होने दिया बल्कि सहज महसूस कराया। इससे उनके महान व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, दिलीप कुमार की उदारता को कभी नहीं भूल सकता

सामी (49) ने कहा, वह सबके लिये दिलीप कुमार, सुपर स्टार और महान अभिनेता थे लेकिन मैं उन्हें यूसुफ लाला कहता था। पश्तून में बड़ों को इस तरह संबोधित करने की परंपरा रही है और हम वैसा ही करते हैं। मेरे लिये वह एक सरल हृदय वाले और बेहद विनम्र व्यक्ति थे।

प्रमुख खबरें

यूक्रेनी ड्रोन हमले से Russia की टेक कंपनी Yandex का डेटा सेंटर ठप

रिहाई के बाद CJP नेताओं ने भरी हुंकार, देशभर में प्रदर्शन करने का किया ऐलान

36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina

Emotional Intelligence में महिलाएं पुरुषों से आगे, 76 देशों के अध्ययन में सामने आया सच