दिलीप कुमार को मिलना चाहिए ‘भारत रत्न’, साहब को याद कर भावुक हुई सायरा बानो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2022

मुंबई।अभिनेत्री सायरा बानो ने कहा है कि उनके दिवंगत पति एवं अभिनेता दिलीप कुमार को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए, क्योंकि वह देश के ‘‘कोहिनूर’’ हैं। सायरा ने मंगलवार शाम भारत रत्न डॉ. आंबेडकर पुरस्कार समारोह में शिरकत की, जहां केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिलीप कुमार को सम्मानित किया। दिलीप कुमार का पिछले साल 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। कार्यक्रम में आठवले ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करेंगे कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने पर विचार करें। इस बारे में पूछे जाने पर सायरा बानो ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ ऐसा जरूर होना चाहिए, क्योंकि दिलीप साहब हमारे देश के लिए कोहिनूर हैं।

इसे भी पढ़ें: क्रिसमस की सर्दियों में पारा हाई करने आ रही है टाइगर श्रॉफ की एक्शन पैक्ड फिल्म Ganapath

इसलिए, कोहिनूर को भारत रत्न जरूर मिलना चाहिए।’’ सायरा बानो और दिलीप कुमार ने 1966 में शादी की। दोनों ने ‘सगीना’ और ‘गोपी’ जैसी कई फिल्मों में साथ-साथ काम किया। समारोह में सायरा बानो बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने अपने आंसू पोछते हुए कहा, ‘‘ इसी वजह से, मैं किसी कार्यक्रम में नहीं जाती, क्योंकि मुझे बेहद बुरा लगता है, लेकिन मैं क्या कर सकती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि वह अब भी यहीं हैं, सब कुछ देख रहे हैं, मेरे साथ हैं। वह मेरी यादों में नहीं हैं, वह हर कदम पर मेरे साथ हैं। मैं यह सोचकर अपना जीवन काट सकती हूं कि वह मेरे साथ हैं।’’ अभिनेत्री (77) ने कहा, ‘‘ मैं यह कभी नहीं सोचूंगी कि वह नहीं है, इसलिए मेरे लिए यह विश्वास करना आसान है कि वह मेरे साथ हैं और हमेशा मेरा साथ देंगे..मेरा कोहिनूर।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर