दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान 88 साल की उम्र में कोविड-19 से निधन

By रेनू तिवारी | Aug 21, 2020

मुंबई। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फैला हुआ है। हर दिन आम लोगों के साथ साथ किसी बड़े सितारे की भी कोरोना संक्रमित होने की खबरे आ रही है। हाल ही में खबरे आयी थी कि दिलीप कुमार के दोनों भाईयों को कोरोना का सक्रमण हो गया है दोनों को अस्पतान में  भर्ती करवाया गया है। कोरोना संक्रमण के 6 दिन बाद खबरे है कि विख्यात अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पिछले सप्ताह खान की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कुमार के दो भाइयों- एहसान खान (90) और असलम खान को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत और कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 15 अगस्त को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।असलम खान का इलाज डॉ जलील पारकर कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

शादी से पहले Weight Loss का शॉर्टकट पड़ सकता है भारी, डॉक्टर्स ने बताई Ozempic इंजेक्शन की चौंकाने वाली सच्चाई

बिहार में नई सरकार की कवायद शुरु, 8 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे नीतीश

Explained Energy Revolution in India | परमाणु विज्ञान में भारत की विजय, एक ऐसा रिएक्टर जो इस्तेमाल से ज़्यादा ईंधन पैदा करता है!

बागी सिपाहियों को सबक सिखाने के मूड में कांग्रेस