दिलजीत दोसांझ ने सरदार जी 3 को केवल विदेशों में रिलीज करने के फैसले का बचाव किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2025

पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर की भूमिका को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच फिल्म ‘सरदार जी 3’ को विदेशों में रिलीज किए जाने के फैसले का बचाव किया।

दोसांझ ने बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि जब उन्होंने फिल्म साइन की थी, तब भारत और पाकिस्तान के बीच कोई परेशानी नहीं थी। उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माता पहले ही घाटे का सामना कर रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध के कारण यह फिल्म भारत में नहीं प्रदर्शित होगी और ऐसे में इसे विदेश में रिलीज करना उचित है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब यह फिल्म बन रही थी, तब स्थिति ठीक थी... हमने इसकी शूटिंग फरवरी में की थी और उस समय सब कुछ ठीक चल रहा था। देखिए, बहुत सी चीजें हैं जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। जाहिर है, अब यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी, इसलिए निर्माताओं ने फैसला किया कि इसे विदेशों में रिलीज किया जाए।’’ दोसांझ ने कहा कि निर्माताओं ने इस फिल्म में काफी पैसा लगाया है और उन्हें दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं थी।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प