मैनपुरी में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद बोलीं डिंपल यादव, ये जीत नेताजी को श्रद्धांजलि है

By अभिनय आकाश | Dec 08, 2022

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकभा उपचुनाव में सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव की जीत पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों ने वोट देकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है, मैं उन सभी का आभार प्रकट करता हूं। मैं इस जीत के लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट करता हूं। वहीं डिंपल यादव ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के सभी समर्थकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी जीत के लिए कड़ी मेहनत की। मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं मैनपुरी के लोगों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह जीत नेताजी (स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव) को श्रद्धांजलि है।

इसे भी पढ़ें: Mainpuri bypoll: शिवपाल ने कहा उपचुनाव में सपा की ‘बड़ी बढ़त’,परिवार की एकजुटता का नतीजा

सबकी निगाहें हालांकि मैनपुरी सीट पर हैं जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते थे। मुलायम इस सीट से पांच बार निर्वाचित हुए थे। यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई है। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। लेकिन डिंपल यादव ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया।  

प्रमुख खबरें

MP Board Result 2026: खत्म हुआ लाखों छात्रों का इंतजार, इस तरह से डाउनलोड करें रिजल्ट

Bengali New Year: Bengali New Year की धूम, क्यों कहते हैं इसे पोइला बैशाख? जानें इस Festival की पूरी Tradition

Prabhasakshi NewsRoom: लोकसभा और विधानसभाओं में सीटें बढ़ाने का क्या है फॉर्मूला? क्या राज्यसभा और विधान परिषदों की भी सीटें बढ़ेंगी?

Trump-Themed Auto Rickshaws Delhi | दिल्ली की सड़कों पर दिखेगा डोनाल्ड ट्रंप का जलवा! #Freedom250 के साथ भारत-अमेरिका दोस्ती का नया रंग