डिंपल यादव ने ली संसद सदस्यता की शपथ, अखिलेश ने कहा- 2024 में भाजपा को हराएंगे

By नीरज कुमार दुबे | Dec 12, 2022

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव को हाल ही में जीतने वाली डिंपल यादव ने आज लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सदन में महंगाई और उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाये जाएंगे और मैनपुरी में विकास कार्यों को तवज्जो दी जायेगी। हम आपको बता दें कि डिंपल यादव के शपथ ग्रहण के दौरान उनके पति और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी संसद भवन पहुँचे थे। सपा के अन्य सांसद डिंपल का स्वागत करते और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आये। डिंपल भी संसद में अपनी दूसरी पारी के दौरान काफी खुश दिखीं।


अखिलेश ने भी संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत की। उनसे सवाल किया गया था कि नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त भारत बनाने की जो बात कही है वह हकीकत कैसे बनेगी, तो उन्होंने कहा कि सब मिलकर लड़ेंगे तो यह हकीकत बन सकती है।

इसे भी पढ़ें: खाली बैठे चाचा भतीजा अब मिलकर योगी सरकार के लिए परेशानी खड़े कर सकते हैं

अब अखिलेश बात तो भाजपा के विरोध की कर रहे हैं। लेकिन बसपा प्रमुख मायावती ने आरोप लगा दिया है कि समाजवादी पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया है। दरअसल मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा की हुई जीत किन्तु रामपुर विधानसभा उपचुनाव में आज़म ख़ान की ख़ास सीट पर योजनाबद्ध कम वोटिंग करवा कर सपा की पहली बार हुई हार पर यह चर्चा काफी गर्म है कि कहीं यह सब सपा व भाजपा की अन्दरुनी मिलीभगत का ही परिणाम तो नहीं? मायावती के इस ट्वीट ने नये विवाद को जन्म दे दिया है। इस पर सपा और भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AFC Asian Cup: Australia में नई कोच के साथ भारत की अग्निपरीक्षा, World Cup पर नजरें

UEFA Conference League: Crystal Palace और Fiorentina की रोमांचक जीत, Round of 16 में बनाई जगह।

UEFA Conference League में बड़ा उलटफेर, Crystal Palace शान से तो Fiorentina मुश्किल से पहुंची Last 16 में।

Playoff की रेस में Anaheim Ducks की बड़ी चुनौती, 7वीं घरेलू जीत के लिए Winnipeg Jets से होगी भिड़ंत।