अमेरिका-कनाडा सीमा पर मरने वाले चार लोगों को डिंगुचा के ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

अहमदाबाद। गुजरात में गांधीनगर जिले के डिंगुचा गांव में शनिवार को लोगों ने एक परिवार के उन चार सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जिनकी हाल ही में कनाडा-अमेरिका सीमा के पास अत्यधिक ठंड से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने इन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी दुकानें बंद रखीं और सड़कें भी सुनसान रहीं। गांव के एक स्थानीय पदाधिकारी ने बताया कि काम और दुकानें बंद रखकर ग्रामीण लोग पीड़ित पटेल परिवार के दुख में शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने कहा कि डिंगुचा गांव आज वीरान नजर आया, जहां से पिछले कई दशकों में बड़ी संख्या में लोग विदेश-मुख्य रूप से अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Goa Election 2022 | गृह मंत्री अमित शाह गोवा में रविवार को तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे

वहां से वे मैनिटोबा और फिर 18 जनवरी के आसपास इमर्सन के लिए रवाना हुए थे लेकिन सीमा के पास भीषण ठंड के चलते उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने शुक्रवार को कहा था कि चारों मृतकों के शव भारत नहीं लाए जाएंगे। जगदीश पटेल के एक चचेरे भाई जसवंत पटेल ने कहा था, पूरा परिवार गहरे सदमे में है। अभी तक, हम सभी ने शवों को अंतिम संस्कार के लिए यहां नहीं लाने का फैसला किया है। अंतिम संस्कार कनाडा में ही किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Sunni NATO पर भारी पड़ा Iran War, मक्का समझौते के बाद भी कैसे तेल मार्ग पर छाया संकट? शहबाज ने MBS को पकड़ाया झुनझुना

Pakistan Court ने KP सीएम सोहेल अफरीदी और 24 PTI सांसदों के पासपोर्ट ब्लॉक करने का दिया आदेश

UCC पर NDA में बंटी राय, Shiv Sena और TDP ने दिया साथ तो JD(U) और Chirag Paswan ने दिखाई सतर्कता

Emmy Awards 2026 Red Carpet | Zendaya के सिल्वर Prada गाउन और Tom Holland के Dior सूट ने में लूटी महफिल