राजभवन में भारत एवं बांग्लादेश फाउंडेशन के सदस्यों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 19, 2022

शिमला  राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गत सायं राजभवन में भारत एवं बांग्लादेश फाउंडेशन के सदस्यों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर भारत के विदेश राज्य मंत्री राजकुमार राजन सिंह और बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरयार आलम सहित दोनों देशों के गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: अनिवार्यता एवं व्यवहार्यता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की समय सीमा अधिसूचित

राज्यपाल ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है। बांग्लादेश की आजादी के पश्चात हमने पाकिस्तान के युद्ध बन्दियों को सम्मानपूर्वक रिहा कर मानवता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि शिमला स्थित राजभवन बांग्लादेश के पीपल्स वार से भी जुड़ा है और उस गौरवशाली इतिहास को प्रस्तुत करता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फीकार अली भुट्टो के मध्य वर्ष 1972 में ऐतिहासिक शिमला समझौता यहीं पर हस्ताक्षरित हुआ था।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल के सीएम जय राम ठाकुर का स्वास्थय बिगडा, दिल्ली एम्स में भर्ती

राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि शिमला का शांत वातावरण और यहां का प्राकृतिक सौंदर्य सदैव उनकी मधुर स्मृतियों में रहेगा। उन्होंने आशा जताई कि सभी सदस्य हिमाचल के आतिथ्य सत्कार से अवश्य आनंदित हुए होंगे और उनकी यात्रा सुखद रहेगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व इण्डिया फाउंडेशन के निदेशक कैप्टन आलोक बंसल ने भारत एवं बांग्लादेश फाउंडेशन के सदस्यों का स्वागत किया।

बांग्लादेश सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उप मंत्री मुहिबुल हुसैन चौधरी, राज्यसभा के सांसद सुरेश प्रभु, इण्डिया फांउडेशन की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य राम माधव, बांग्लादेश के पूर्व राज्य मंत्री एवं आवामी लीग की स्थाई समिति के सदस्य जहांगीर कबीर नानक, भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान, राज्यसभा के सांसद स्वप्नदास गुप्ता, राज्यसभा के सांसद भुवनेश्वर कलिता, लोकसभा के सदस्य राजदीप रॉय, हिमाचल प्रदेश की प्रथम महिला नागरिक अनघा आर्लेकर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु, जीओसी-इन-सी ऑरट्रेक लैफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला तथा बांग्लादेश और भारत फांउडेशन के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

West Asia Crisis: Crude Oil की कीमतों में आग से रुपया बेहाल, Dollar के मुकाबले 44 पैसे टूटा

Indian Rupee को लगा बड़ा झटका! महंगे Crude Oil और मजबूत Dollar ने तोड़ी कमर, 44 पैसे गिरा

IPL Eliminator में Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 29 गेंदों में 97 रन ठोक तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड

Iran की America को खुली धमकी, IRGC बोला- हमला हुआ तो तट बनेगा कब्रगाह