मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक और प्रतिशोधपूर्ण : Dipankar

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2023

बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के घटक दल भाकपा माले ने सोमवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की निंदा की। सिसोदिया की गिरफ्तारी पर गंभीर आपत्ति जताते हुए भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने इस कृत्य को अलोकतांत्रिक और बदले की भावना वाला बताया।

भट्टाचार्य ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया अडाणी घोटाले के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की चुप्पी और इस कॉरपोरेट धोखाधड़ी की जांच से इनकार करने पर सवाल उठा रही है तो सरकार विपक्ष को आतंकित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाकपा माले दिल्ली के निर्वाचित उपमुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती है। भट्टाचार्य ने कहा, हम दिल्ली के नागरिकों और भारतीय लोगों से बड़े पैमाने पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके संघवाद और लोकतंत्र को कमजोर करने के भाजपा के इस निर्लज्ज प्रयास के विरोध में खड़े होने की अपील करते हैं।

इस बीच, बिहार में भाकपा माले के विधायक दल ने सोमवार को राज्य विधानसभा के साथ सदन के बाहर, अडाणी सहित कॉरपोरेट निकायों के साथ भाजपा की कथित सांठगांठ के मुद्दे को उठाने का फैसला किया। बिहार विधानसभा में भाकपा माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा, ‘‘अडाणी समूह के खिलाफ आरोपों के बीच भाजपा की चुप्पी से मिलीभगत की बू आ रही है। भाजपा राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती रही है। अडाणी समूह के खिलाफ वर्षों से लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच के लिए क्या कार्रवाई की गई है? हम विधानसभा के अंदर और बाहर भाजपा नेताओं को बेनकाब करेंगे।’’ बिहार विधानसभा में भाकपा माले के 12 विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया

Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा