मानवाधिकार आयोग में बोले IIMC के महानिदेशक, मानवाधिकारों की रक्षा पत्रकारिता की प्रतिबद्धता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2021

नई दिल्ली। ''एक सुंदर समाज की रचना करने में मीडिया प्रारंभ से ही लगा हुआ है। मीडिया के कारण ही मानव अधिकारों के बहुत सारे संवेदनशील मामले सामने आए हैं। मानवाधिकारों की रक्षा करना पत्रकारिता की प्रतिबद्धता है।'' यह विचार भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस आयोजन में देशभर के अनेक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि मानवाधिकार सभी के लिए समान हैं, लेकिन इसका वास्तविक लाभ उसे ही मिल पता है, जिसके पास पर्याप्त जानकारी अथवा संसाधन उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: हाइब्रिड वॉरफेयर से निपटने में सक्षम है भारतीय सेना: ध्रुव कटोच

आईआईएमसी के महानिदेशक के अनुसार मानवाधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मीडिया को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है। प्रो. द्विवेदी ने तथ्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि दुनिया भर में 1990 से लेकर आज तक मानवाधिकारों की रक्षा के अपने प्रयासों के दौरान लगभग 2500 से ज्यादा पत्रकार अपनी जान गंवा चुके हैं। वर्ष 1992 से 2018 के बीच 58 पत्रकार लापता हुए हैं। लेकिन इन सबके बावजूद पत्रकार न केवल मानवाधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, बल्कि उनके संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रो. द्विवेदी ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी