जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मिले आईआईएमसी के महानिदेशक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2021

नई दिल्ली, 11 दिसंबर। भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्थान के अपर महानिदेशक श्री आशीष गोयल भी उनके साथ थे। प्रो. द्विवेदी ने आईआईएमसी के जम्मू परिसर की गतिविधियों से उपराज्यपाल को अवगत कराया और संस्थान के नवनिर्मित भवन की प्रगति के विषय में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: लांस नायक तेजा के परिवार को 50 लाख की अनुग्रह राशि देगी आंध्र प्रदेश सरकार

इस अवसर पर श्री मनोज सिन्हा ने कहा कि आईआईएमसी जनसंचार शिक्षा, शोध और प्रशिक्षण के क्षेत्र में गौरवशाली स्थान रखता है। आधुनिक तकनीक आधारित पत्रकारिता प्रशिक्षण के साथ-साथ भावी पत्रकारों को भारतीय पत्रकारिता के उच्च मूल्यों से अवगत कराने का जो काम आईआईएमसी ने किया है, वह प्रशंसनीय है।

मुलाकात के दौरान आईआईएमसी के महानिदेशक द्वारा संस्थान की शोध पत्रिका 'संचार माध्यम' के 'भारत में मीडिया शिक्षा के 100 वर्ष' विषय पर केंद्रित विशेषांक की प्रति भी उपराज्यपाल को भेंट की गई।

प्रमुख खबरें

संवैधानिक अधिकारों के हनन पर Congress आक्रामक, Sapkal ने उठाया सवाल

ब्राजील के खिलाफ हार भूलकर Uruguay से भिड़ेगी भारतीय Football टीम

Steve Jobs Death Anniversary: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अमर हो गए Steve Jobs, ऐसे की थी Apple कंपनी की शुरूआत

Congress का आरोप: मुंबई Tilak Bhavan से आदिवासी छात्र और NSUI सदस्य हिरासत में, पुलिस का इनकार