उत्तराखंड के CM से मिले IIMC के महानिदेशक, संस्थान में चल रहे नवाचारों की दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संस्थान में चल रहे नवाचारों की जानकारी दी और आईआईएमसी की शोध पत्रिकाओं 'कम्युनिकेटर' एवं 'संचार माध्यम' की प्रति भेंट की। प्रो. द्विवेदी ने संस्थान की भविष्य की योजनाओं के विषय में भी धामी से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आईआईएमसी देश का सबसे प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान है। यहां के पूर्व विद्यार्थी मीडिया क्षेत्र में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। धामी ने मीडिया शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए भारतीय जन संचार संस्थान और प्रो. द्विवेदी की प्रशंसा भी की।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि