इंदौर प्रवास पर IIMC के महानिदेशक, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में होंगे शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2021

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी 11 और 12 दिसंबर को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रो. द्विवेदी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।    

इसे भी पढ़ें: अपना रेडियो के विशेष कार्यक्रम का पोस्टर लोकार्पित, वरिष्ठ नागरिकों के लिए होगा सीरीज का प्रसारण

अपने इंदौर प्रवास के दौरान प्रो. द्विवेदी 12 दिसंबर को प्रात: 11:30 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं इंदौर जोन के क्षेत्रीय निदेशक राजयोगी ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश 'भाईजी' की छठीं पुण्य स्मृति पर आयोजित 'मीडिया परिसंवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. द्विवेदी 'मीडिया : मूल्य एवं विकास' विषय पर श्रोताओं को संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

संवैधानिक अधिकारों के हनन पर Congress आक्रामक, Sapkal ने उठाया सवाल

ब्राजील के खिलाफ हार भूलकर Uruguay से भिड़ेगी भारतीय Football टीम

Steve Jobs Death Anniversary: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अमर हो गए Steve Jobs, ऐसे की थी Apple कंपनी की शुरूआत

Congress का आरोप: मुंबई Tilak Bhavan से आदिवासी छात्र और NSUI सदस्य हिरासत में, पुलिस का इनकार