Dhurandhar की कहानी को Tigmanshu Dhulia ने बता दिया बकवास? वायरल वीडियो से मचा हंगामा

By एकता | Sep 08, 2026

बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म सीरीज धुरंधर कई लोगों को पसंद नहीं आ रही है। इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम पहले ही फिल्म की आलोचना कर चुके हैं और अब मशहूर डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। करोड़ों की कमाई करने वाली धुरंधर सीरीज को लेकर बॉलीवुड में लगातार चर्चा हो रही है और ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में भी इस पर विवाद थमने वाला नहीं है।

तिग्मांशु धूलिया को पसंद नहीं आई धुरंधर की कहानी

वायरल हो रहा यह वीडियो किसी सेमिनार का लग रहा है, जहां तिग्मांशु धूलिया को बोलने के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान उन्होंने धुरंधर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं लगी।

तिग्मांशु धूलिया कहते नजर आ रहे हैं, "धुरंधर की कहानी बता नहीं पाएंगे आप... एक अंडरकवर आदमी है, जो पाकिस्तानी जाता है और वहां जाकर तबाही मचा देता है। बॉलीवुड में कहानी खत्म हो गई हैं। कोई नई कहानी नहीं सुना रहा है।"

उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई नई कहानी सुनाना भी चाहेगा तो उसे मौका नहीं दिया जाएगा। तिग्मांशु ने कहा कि जब एक्स्ट्रीम कैपिटलिज्म यानी चरम पूंजीवाद आता है तो ऐसा ही होता है।

इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर धमाल! ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार, चार दिनों में वर्ल्डवाइड ₹154 करोड़ की कमाई

इलाहाबाद का उदाहरण देकर बॉलीवुड पर साधा निशाना

तिग्मांशु धूलिया ने अपनी बात समझाने के लिए अपने शहर इलाहाबाद का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद की कभी अपनी एक पहचान हुआ करती थी, लेकिन अब वह शहर पहले जैसा नहीं दिखता।

उन्होंने कहा, "इलाहाबाद में भी वही गाड़ियां हैं... वही मॉल हैं। उस शहर का किरदार ही खत्म कर दिया गया है।" उनके मुताबिक जिस तरह शहरों की अपनी पहचान और किरदार खत्म होते जा रहे हैं, उसी तरह फिल्मों में भी नई और अलग कहानियों की कमी दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 | 'डॉन आ गई है!', Mahhi Vij की 'बिग बॉस 20' में ग्रैंड एंट्री, एक्स-हसबैंड Jay Bhanushali ने दिया खास रिएक्शन

धुरंधर के फैंस को नहीं पसंद आया तिग्मांशु का बयान

तिग्मांशु धूलिया का यह बयान उन लोगों को पसंद नहीं आया, जिन्हें धुरंधर काफी पसंद आई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके बयान पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और उन्हें लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुछ यूजर्स तो तिग्मांशु धूलिया को 'नाराज फूफा' तक कह रहे हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर उनकी राय से हर कोई सहमत हो, यह जरूरी नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि धुरंधर को लेकर बॉलीवुड में चल रही यह बहस आगे कितना बढ़ती है।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को Delhi High Court से झटका, शांति बॉण्ड नोटिस में दखल से इनकार

Akhilesh Yadav और सपा नेताओं के खिलाफ UP के तीन जिलों में लगे विवादित होर्डिंग

China Border पर स्थिति को लेकर Owaisi ने उठाई संसद सत्र बुलाने की मांग

Punjab Assembly से कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira मौजूदा सत्र के लिए सस्पेंड