हार से निराश कप्तान श्रेयस अय्यर ने डेथ ओवरों की गेंदबाजी पर जताई चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

नयी दिल्ली। हार से निराश दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि डेथ ओवरों की गेंदबाजी उनकी टीम के लिए चिंता की बात है। दिल्ली की टीम को गुरुवार रात मुंबई इंडियन्स के खिलाफ एकतरफा मैच में हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली के गेंदबाजों ने आखिरी 18 गेंदों पर 51 रन लुटाए जिससे मुंबई की टीम पांच विकेट पर 168 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

इसे भी पढ़ें: MI के खिलाफ जीत का लय कायम रखने उतरेगा राजस्थान रॉयल्स

इसके जवाब में दिल्ली की टीम नौ विकेट पर 128 रन ही बना सकी जिससे उसे मौजूदा सत्र में फिरोजशाह कोटला पर चार मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा। अय्यर ने मैच के बाद कहा की हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम घरेलू मैच जीतें। विशेषकर इन विकेटों पर। हमने टास भी गंवा दिया और उन्होंने खेल के तीनों विभागों में हमें पछाड़ा। उन्हें श्रेय जाता है।

इसे भी पढ़ें: विश्व कप में खेलने को लेकर उत्साहित लेकिन फिलहाल फोकस IPL पर: चहल

उन्होंने कहा की जहां तक डेथ ओवरों में गेंदबाजी का सवाल है तो यह काफी चिंता की बात है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। गेंद रुककर आ रही थी। नए बल्लेबाजों के लिए मुश्किल था। अंतिम तीन ओवरों ने मैच को बदलकर रख दिया। 

प्रमुख खबरें

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी