RBI की घोषणा का कोई मतलब नहीं, लोगों को इससे निराशा हुई: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को कुछ कदमों की घोषणा किए जाने पर कहा कि इससे लोगों को निराशा हुई है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, आरबीआई की घोषणा का कोई मतलब नहीं है। लोगों को इससे निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए सरकार को ज्यादा कदम उठाने चाहिए। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते केंद्रीय बैंक आर्थिक हालात पर लगातार नजर रखे हुये है और वह आर्थिक तंत्र में पर्याप्त नकदी बनाये रखने के लिये हरसंभव कदम उठायेगा। 

केन्द्रीय बैंक ने इसके साथ ही रिवर्स रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती कर उसे 3.75 प्रतिशत कर दिया। हालांकि, रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिवर्स रेपो दर घटने से बैंक अपनी नकदी को फौरी तौर पर रिजर्व बैंक के पास रखने को कम इच्छुक होंगे।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा