निराश लोकेश राहुल ने कहा, मुझे थोड़ा संयम दिखाने की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2019

नार्थ साउंड। भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल मानते हैं कि तकनीक को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें रन जुटाने के लिये थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अर्धशतक और पिछले साल इंग्लैंड में 149 रन के अलावा राहुल ने 2018 के शुरू के बाद से लंबे प्रारूप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे मुकाबल में राहुल ने अच्छी शुरूआत के बाद भी विकेट गंवा दिया। उन्होंने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि तकनीक और बाकी सब कुछ को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है, जब आप रन जुटाते हो तो सब अच्छा दिखता है। इसलिये मेरे लिये क्रीज पर समय बिताना काफी अहम था।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों रोहित शर्मा को मिलना चाहिए टेस्ट क्रिकेट में लगातार मौका

राहुल ने पहली पारी में 44 रन बनाये और वह दूसरी पारी में 38 रन पर आउट हो गये। उन्होंने कहा कि मैं बहुत निराश हूं लेकिन मैं काफी चीजें सही कर रहा हूं। मुझे सिर्फ थोड़ा धैर्य बरतना होगा। उन्होंने कहा कि मैं जो अच्छी चीजें कर रहा हूं, उन्हें 35 से 45 रन तक ऐसे ही रखना होगा। मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं दोनों पारियों में सहज था। काफी चीजों के लिये काफी खुश हूं।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow