Olympic Tokyo 2020: निशानेबाजी में भारत के लिए निराशा जारी, दीपक कुमार और दिव्यांश भी बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

तोक्यो। भारतीय निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में जारी रहा जिसमें रविवार को यहां पदक के दावेदार माने जा रहे दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार क्रमश: 26वें और 32वें स्थान पर रहकर क्वालीफिकेशन से ही बाहर हो गये। दीपक कुमार ने 624.7 अंक बनाये जो कि क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहे चीन के हारोन यांग (632.7) से काफी कम था। चीनी निशानेबाज ने क्वालीफिकशन में नया ओलंपिक रिकार्ड भी बनाया। क्वालीफिकेशन में चोटी के आठ निशानेबाज ही फाइनल्स में जगह बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Olympic Games Tokyo 2020: पिस्टल में तकनीकी गड़बड़ी ने मनु भाकरसे छीना फाइनल में स्थान

इससे पहले शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारीवान क्वालीफिकेशन से आगे नहीं बढ़ पायी थी। सौरभ चौधरी पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहकर फाइनल में पहुंचे थे लेकिन वहां उन्हें सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा था। इस स्पर्धा में अभिषेक वर्मा फाइनल्स के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाये थे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार