Stock Market Crash: FTA डील के बाद भी बाजार में मायूसी! सेसेंक्स 650 अंक तो निफ्टी 200 अंक लुढ़कर 24,840 के पास पहुंचा

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2025

शेयर बाजार में आज 25 जुलाई को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 12:40 बजे पर 650 अंक फिसलकर 81,520 के करीब ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 200 अंक लुढ़कर 24,840 के पास कारोबार कर रहा है। निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फिनसर्व हैं। इनके अलावा बजाज ऑटो और इंडसइंड बैंक में भी करीब ढाई फीसद का नुकसान है। टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और मारुति के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा। 

इसे भी पढ़ें: बोरिस, ट्रस से सुनक तक और अब स्टार्मर, 3 साल, 14 दौर की बातचीत, आखिरकार साइन हुई डील, क्या है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट? लंदन से सस्ता सामान भारत आने वाला है

गौरतलब है कि  भारत और ब्रिटेन के बीच वो व्यापार समझौता साइन हो गया। जिसका इंतजार पिछले तीन साल से किया जा रहा था। भारत और यूनाइटेज किंगडम के बीच बहुप्रतिक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर हो गए हैं। करीब तीन साल और 14 दौरों की बातचीत के बाद आखिरकार ये समझौता हुआ। बोरिस जॉनसन से लेकर लिज ट्रस और फिर सुनक तक कई ब्रिटिश प्रधानमंत्री आए और गए लेकिन भारत ने अपने धैर्य और डिप्लोमेसी से आखिरकार इस डील को फाइनल करवा लिया।  

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।