पंजाब संकट पर बोलीं कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी, एके एंटनी की अगुवाई वाली समिति करेगी फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2020

नयी दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ कांग्रेस के दो राज्यसभा सदस्यों प्रताप सिंह बाजवा तथा शमशेर सिंह दुलो के मोर्चा खोलने के बाद उठे विवाद के बीच पार्टी की प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी ने शुक्रवार को कहा कि इन दोनों सांसदों के मामले में कोई भी निर्णय एके एंटनी की अध्यक्षता वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति करेगी। दूसरी तरफ, बाजवा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को हटाने की मांग करते हुए कहा कि अगर पार्टी आलाकमान यह निर्णय नहीं लेता है तो कांग्रेस का पंजाब में वही हाल होगा जो सिद्धार्थ शंकर राय (पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री) के बाद पश्चिम बंगाल में हुआ। 

दूसरी तरफ, पार्टी की ओर से कार्रवाई की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाजवा ने कहा, ‘‘113 लोगों की जान चली गई। हमने लोगों की आवाज उठाई है। हम कांग्रेस और पंजाब की भलाई के लिए ऐसा कर रहे हैं। इस सरकार की बहुत बदनामी हो रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम नशे को खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आए थे। लेकिन अब तक क्या कार्रवाई की गई? इस बारे में हमने आलाकमान को भी अवगत कराया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।’’ बाजवा ने कहा, ‘‘अगर पार्टी मुझे और दुलो को बाहर करती है तो यह शरीर से दिल निकालने की तरह होगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: जीआई टैग को लेकर MP और पंजाब की सरकार के बीच छिड़ा विवाद ? समझिए पूरा मामला 

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में कांग्रेस को बचाने के लिए अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को हटाया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमरिंदर सिंह कांग्रेस का वो हाल करेंगे जो सिद्धार्थ शंकर राय ने पश्चिम बंगाल में किया था। बंगाल में कांग्रेस कई दशकों से सत्ता से बाहर है।’’ गौरतलब है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सुनील जाखड़ ने पिछले दिनों कहा था कि वह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखेंगे कि बाजवा और दुलो के खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह